Homeमध्यप्रदेशघोषणा पत्र में किए वादे पूरे न करने के खिलाफ सोनिया, राहुल...

घोषणा पत्र में किए वादे पूरे न करने के खिलाफ सोनिया, राहुल व कमलनाथ के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट

ग्वालियर / मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा सत्ता में रहते अपने घोषणा पत्र में किये वादे पूरे न करने को लेकर राहुल गांधी ,सोनिया गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं अधिवक्ता अवधेश सिंह भदोरिया द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के विरुद्ध घोषणा पत्र मैं किये गए वादे पूरे न किए जाने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाना गोला का मंदिर मे लिखित रिपोर्ट की गई, पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारम्भ कर दी गयी, और कांग्रेस पार्टी का मूल घोषणा पत्र जब्त करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी,साथ ही कांग्रेस के नेताओं से स्पस्टीकरण लिया जाएगा कि उनके द्वारा बचन पूरे क्यो नही किये गए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments