Homeप्रमुख खबरेंचलो देर ही से सही मंत्री  जी को चेतकपुरी रोड के खंदकों...

चलो देर ही से सही मंत्री  जी को चेतकपुरी रोड के खंदकों की याद तो आई

प्रभारी मंत्री ने देखी चेतकपुरी एवं पटेल नगर रोड, चेतकपुरी नाले की सफाई व्यवस्था के लिए विशेष प्लान तैयार करने के निर्देश

ग्वालियर/ चलो देर ही से सही मंत्री  जी को उस चेतकपुरी रोड की याद तो आई जिसको लेकर पूरे देशभर के मीडिया में ग्वालियर जिला प्रशासन और नगरनिगम की नक कटी हो रही है।प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने एक दिन पहले शुक्रवार को ग्वालियर में दो पहिया वाहन पर लेडीज स्टाइल में बैठकर बेहाल हो चुकी सड़कों का जायजा लिया था लेकिन वे उस चेतकपुरी रोड पर नहीं गए थे जहां सुरंगनुमा गड्डे बन गए हैं 18करोड़ की लागत से हाल ही में यह रोड बनी थी। ऐसा लगता है कि आज मंत्री जी को अपनी गलती का अहसास हुआ और वह उसे सुधारने वहां पहुंचे।

शनिवार को सुबह चेतकपुरी एवं पटेल नगर रोड एवं चेतकपुरी के पास बने नाले का भी अवलोकन किया। सभी अधिकारियों व निगम अमले को निर्देशित किया कि निरंतर मॉनिटरिंग रखें जहां से भी कोई दिक्कत आए उसकी तत्काल निराकरण कराएं तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने शनिवार को सुबह माधव नगर गेट के सामने निगम द्वारा किए गए पैच वर्क कार्य को देखा तथा इसके उपरांत चेतकपुरी रोड पर हुई गड्ढों को भी देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही चेतकपुरी के पास बने नाले का अवलोकन किया तथा नाले की विशेष साफ सफाई व्यवस्था के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री श्री सिलावट में पटेल नगर क्षेत्र में कल हुए रोड पर गड्ढे को भी देखा और अधिकारियों को निर्देशित किया।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय को निर्देश दिए कि निगम का पूरा हमला सतर्क रहे और लगातार मॉनिटरिंग करें जहां भी कोई समस्या हो तत्काल उसे ठीक किया जाए तथा यह भी ध्यान रखें कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। मैंने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो निगम में संसाधन और बढ़ाई जाए , जिससे नागरिकों की समस्याओं का निराकरण त्वरित हो सके। वहीं जल निकासी के लिए भी निगम अमला निरंतर मॉनिटरिंग करें जहां भी जल भराव की शिकायत तो तत्काल अमला पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments