Homeदेशजज लोया के केस से जस्टिस अरुण मिश्रा ने खुद को अलग...

जज लोया के केस से जस्टिस अरुण मिश्रा ने खुद को अलग किया

जज लोया के केस से जस्टिस अरुण मिश्रा ने खुद को अलग कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट में जज लोया की मौत से जुड़ी याचिका पर जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस शांतना गौडर की बेंच सुनवाई कर रही है. सुप्रीम कोर्ट के चार सबसे वरिष्ठ जजों के विवाद में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर आरोप लगाए गए थे.

चार जजों की तरफ से कहा गया था कि जूनियर जजों को अहम केस दिए जाते हैं. इस विवाद में जस्टिस लोया की मौत के केस की भी चर्चा हुई थी और जस्टिस लोया का केस उसी बेंच में है, जिसमें जस्टिस अरुण मिश्रा भी हैं.

अरुण मिश्रा के भावुक होने की खबरें आई

आपको बता दें कल ऐसी खबरें आई थीं कि जब चाय पर आठ सीनियर जज मिले थे तब जस्टिस अरुण मिश्रा भी वहां मौजूद थे. चाय पर चर्चा के दौरान जस्टिस अरुण मिश्रा के भावुक होने की खबरें आई थीं. जस्टिस मिश्रा और जस्टिस गौडर की बेंच ने जो आदेश दिए वो इसी तरफ इशारा कर रहे थे कि शायद जस्टिस अरुण मिश्रा केस छोड़ देंगे.

अरुण मिश्रा ने कल ही इशारा कर दिया था

अरुण मिश्रा ने कल ही इशारा कर दिया था कि शायद अब वो इस केस से जुड़े नहीं रहेंगे. कल जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस शांतनागौडर की बेंच ने जज लोया के केस की सुनवाई एक हफ्ते बाद तय की और कहा कि जरूरी सभी दस्तावेज याचिकाकर्ताओं को दिएं जाएं.

आदेश में क्या लिखा है?

आदेश में बेंच ने लिखा, ‘’सारे दस्तावेज सात दिन के भीतर रिकॉर्ड पर रखे जाएं और अगर उन्हें स्वीकार कर लिया जाता है तो सारे दस्तावेज याचिकाकर्ताओं को भी दिए जाएं और केस को योग्य बेंच के सामने रखें.’’ आदेश की आखिरी लाइन से साफ होता है कि जस्टिस अरुण मिश्रा शायद तब तक केस छोड़ने का मन बना चुके थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments