Homeमध्यप्रदेशजब सत्ता ने संगठन को गले लगाकर कराया मुंह मीठा

जब सत्ता ने संगठन को गले लगाकर कराया मुंह मीठा

भोपाल / भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन के मुखिया विष्णु दत्त शर्मा का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल का आज एक साल पूरा हो गया। इस मौके पर वीडी शर्मा को बधाई मिल रहे हैं।  इस अवसर पर सत्ता के शीर्ष पद पर विराजित मुख्यमंत्री शिवराज और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घर पहुंचकर वीडी शर्मा को बधाई दी।

इस मौके पर सीए​म शिवराज ने वीडी शर्मा के काम-काज की जमकर तारीफ की। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज वीडी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी एकजुटता आई है। दोनों ने गले लगाकर वीडी शर्मा को बधाई दी।

इस अवसर पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मैंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का प्रयास इस एक साल में किया है। मध्यप्रदेश प्रदेश का संगठन हमारा एक नंबर संगठन है। हमने चुनौतियों को अवसर में बदलने का काम किया था, वहीं आज BJP नंबर 1 पर है, और आगे भी नंबर वन रहेगा। एक साल पूरा होने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments