Homeमध्यप्रदेश11 महीने बाद खुला चिड़ियाघर तो पहले दिन ही पहुंचे रिकॉर्ड सैलानी...

11 महीने बाद खुला चिड़ियाघर तो पहले दिन ही पहुंचे रिकॉर्ड सैलानी खजाने में आए 40 हजार

चिडियाघर हुआ गुलजार, पहले ही दिन आए बम्पर सैलानी ,नगर निगम के खजाने में आए 40 हजार
ग्वालियर दिनांक 15 फरवरी 2021-  कोविड-19 की महामारी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 11 माह पूर्व बंद हुआ चिडियाघर आज से आम सैलानियों के लिए खोल दिया गया। कोविड-19 की शर्तों का पालन करते हुए सैलानियों के लिए प्रारंभ किए गए चिडियाघर में मास्क एवं सैनेटाइजर के बाद ही सैलानियों को प्रवेश दिया गया। प्रथम दिवस ही 1500 से अधिक सैलानियों ने चिडियाघर में वन्य प्राणियों के दीदार किए और नगर निगम को लगभग 40 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
चिडियाघर प्रभारी डा उपेन्द्र यादव एवं श्री गौरव परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि चिडियाघर को प्रारंभ करने को लेकर जू अथारिटी से अनुमति प्राप्त होने के बाद ही चिडियाघर आम दर्शकों के लिए खोला गया है। इसके लिए सैलानियों को मास्क एवं सैनेटाइजर अनिवार्य किया गया हैं जिसमें प्रवेश द्वार पर ही सभी दर्शकों के हाथ सैनेटाइज कराए जा रहे हैं।
श्री गौरव परिहार ने बताया कि 11 माह के दौरान वन्य प्राणियों का प्राकृतिक आवास विकसित किया गया है तथा एनवायरमेंटल एनरिचमेंट का कार्य किया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप नई सज धज के साथ चिड़ियाघर का शुभारंभ किया गया हैं वहीं नागरिकों को वन्य प्राणी अपने प्राकृतिक वातावरण के साथ दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्राणी उद्यान में वाइट टाइगर तथा येलो टाइगर मिलाकर कुल 6 टाइगर तथा पांच लॉयन है। दोबारा खुलने के बाद आज शहरवासियों ने पहली बार एलबिनो ब्लैकबक के दीदार किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments