Homeदेशजम्मू कश्मीर राज्य में विकास कार्यों में धन की...

जम्मू कश्मीर राज्य में विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी : तोमर

केंद्रीय पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज यहां जम्मू एवं कश्मीर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री के साथ राज्य में ग्रामीण विकास मंत्रालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर राज्य में ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों की संख्या जिन्हें रोजगार दिया गया है वित्तीय वर्ष 2014 15 में 3.32 लाख से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2016 17 में 6.23 लाख हुई है.इसी अवधि के दौरान प्रति परिवार श्रम दिवस की औसत संख्या 36.4 दिनों से बढ़कर 50.8 दिन हुई है इस अवधि में जिन परिवारों ने रोजगार प्राप्त किया है, उनकी संख्या 7000 से बढ़कर 34000 परिवार हुई है
उन्होंने कहा कि योजना के बेहतर निष्पादन के साथ व्यय बढ़ा है. जबकि मजदूरी पर वित्तीय वर्ष 2014 में 178.15 करोड़, वित्तीय वर्ष 2016 में 406.6 करोड हुआ है . 8 फरवरी 2018 तक लगभग 993. 7 करोड़ का केंद्रीय अंशदान रिलीज किया गया है.
श्री तोमर ने कहा कि देश में रोजगार के मायने बदलने वाली मुद्रा योजना के लगभग 60 प्रतिशत लाभार्थी दलित-पिछड़े और आदिवासी ही हैं। इस योजना के तहत अब तक लगभग पौने दस करोड़ लोन स्वीकृत किए जा चुके हैं और लोगों को बिना बैंक गारंटी 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज दिया जा चुका है.
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग, हर तबके के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मोदी जी नया भारत गढ़ने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता की तिजोरी पर डाका डालने वाले आज अर्थशास्त्री बन गए हैं. देश में 70 साल देश पर एक ही परिवार ने राज किया, इसका हिसाब नहीं दे रहे हैं. हम जनता को लूटने वालों से हिसाब ले रहे हैं.” उन्होंने कहा कि नोटबंदी का विरोध वही लोग कर रहे हैं जिनका लुट गया है.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments