Homeग्वालियर अंचलजानिए विविध खेती के चमत्कार ने कैसे बदली किस्मत

जानिए विविध खेती के चमत्कार ने कैसे बदली किस्मत

 

ग्वालियर / केदार सिंह मेहनतकश किसान हैं। जी-तोड़ मेहनत के बाबजूद परंपरागत खेती में उन्हें उतना प्रतिफल नहीं मिल रहा था, जितनी वे उम्मीद रखते थे। केदार ने जबसे विविध खेती पद्धति अपनाई है तब से कम मेहनत और कम लागत में उन्हें बड़ी आमदनी हो रही है।
ग्वालियर जिले के विकासखंड मुरार के ग्राम सौसा के निवासी केदार सिंह बताते हैं कि जब परंपरागत खेती से आमदनी नहीं बढ़ी तब हमने कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत उद्यानिकी व विविध खेती करने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद हमने लगभग 0.2 हैक्टेयर रकबे में आलू रोपे। हमने इतने छोटे रकबे से लगभग 90 हजार रूपए के आलू बेचे हैं। साथ ही विविध खेती के रूप में कटहल, नींबू, करोंदा, अमरूद व अन्य खाद्यान्न फसलों का उत्पादन भी हमने किया है।
केदार सिंह कहते हैं कि प्रदेश सरकार की आत्मा योजना ने हमें उन्नत पशुपालन का तरीका भी सिखाया है। परंपरागत खेती के साथ विविध खेती के समन्वय से हमारी वार्षिक आमदनी पहले से काफी बढ़ गई है। वे सरकार के प्रति धन्यवाद जाहिर करते हुए कहते हैं कि विविध खेती बड़ी चमत्कारिक है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments