Homeदेशजानिए सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राजन्मभूमि को लेकर क्या दिया नया नारा

जानिए सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राजन्मभूमि को लेकर क्या दिया नया नारा

नई दिल्ली: अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई 29 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में शुरू होने से पहले बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट कर पुराना नारा दोहराया है. आज उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर हमी बनाएंगे.’ इसी तरह का नारा ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ राम मंदिर आंदोलन के समय से देश भर के कई हलकों में समय-समय पर गूंजता रहा है. राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी राम मंदिर का पुरजोर समर्थन करते रहे हैं.

आपको बता दें कि कल सुप्रीम कोर्ट ने 1994 के उस फैसले को पुनर्विचार के लिये संविधान पीठ को सौंपने से इंकार कर दिया जिसमें कहा गया था कि ‘मस्जिद इस्लाम का अनिवार्य अंग नहीं’ है. इसके साथ ही राजनैतिक रूप से संवेदनशील अयोध्या भूमि मालिकाना हक से संबंधित मुख्य विवाद पर शीर्ष अदालत के 29 अक्तूबर से सुनवाई करने का रास्ता साफ हो गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments