Homeमनोरंजनजावेद शबाना और ममता की मीटिंग पर आगबबूला कंगना ने प. बंगाल...

जावेद शबाना और ममता की मीटिंग पर आगबबूला कंगना ने प. बंगाल सीएम की तुलना राक्षसी ताड़का से की

कंगना रनोट और जावेद अख्तर के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कई संगीन आरोप लगाने वालीं कंगना के खिलाफ जावेद अख्तर मानहानि का मुकदमा दायर कर चुके हैं जिसकी सुनवाई कोर्ट में जारी है। हाल ही में कोर्ट ने अगली सुनवाई पर कंगना को अदालत में पेश होने की सख्त हिदायत दी है। इसी बीच फिर एक बार कंगना ने दिल्ली दौरे पर गईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और गीतकार जावेद अख्तर की मीटिंग पर अपमानजनक टिप्पणी कर फिर एक बार विवाद बढ़ा दिए हैं।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली दौरे के दौरान गीतकार जावेद अख्तर और एक्ट्रेस शबाना आजमी से नई दिल्ली में खास मुलाकात की थी। ये मुलाकात करीब 40 मिनटों तक चली थी जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब कंगना रनोट ने इनकी मुलाकात को स्ट्रेटेजिक मीटिंग बताते हुए लिखा, ‘कल शबाना आजमी और जावेद अख्तर जी ने बंगाल की मुख्यमंत्री, जिसे सब ताड़का (राक्षसी) के नाम से जानते हैं, के साथ एक स्ट्रेटेजिक मीटिंग की, जिसके चलते वो अब धीरे-धीरे कई छोटी-छोटी मींटिंग्स बॉलीदाऊद (बॉलीवुड) माफिया के गली कूचों में आयोजित करेंगे। ये खानों पर दबाव डालेंगे और खान सब बड़े प्रोडक्शन हाउस के जरिए सभी छोटे से बड़े कलाकारों को अपनी चपेट में लेलेंगे।’

आगे अपनी पोस्ट में कंगना रनोट ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा, ‘सब मिलकर ताड़का को देवी बना देंगे, दिन को रात और रात को दिन दिखाने का ये कार्यक्रम शुरू हो चुका है। लेकिन ये मत भूलना कि मैं भी सभी देशद्रोहियों को नंगा करूंगी। जरा संभलके।’

शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना को एक्टिंग पर फोकस करने की सलाह दी थी। अब उनकी और सीएम की मीटिंग देखकर कंगना ने तंज कसते हुए जवाब में कहा, ‘आपने एक बार कहा था कि मुझे एक्टिंग पर ध्यान देना चाहिए और राजनीति पर नहीं घुसना चाहिए। समस्य राजनीति या राजनीति शास्त्र नहीं है। समस्या ये है कि जब एक पक्ष सोचता है कि दूसरा पक्ष होना ही नहीं चाहिए। जब हम दोनों अपना-अपना पक्ष रखेंगे तभी देख जीतेगा। तो आप अपनी राजनीति करो और हमें हमारी करने दो। जय हिंद।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments