Homeदेशजिन्ना का जहर अब विरोध के अंतिम स्तर पर.. शौचालयों में लगीं...

जिन्ना का जहर अब विरोध के अंतिम स्तर पर.. शौचालयों में लगीं जिन्ना की तस्वीरें

जिन्ना का जहर अब विरोध के अंतिम स्तर पर.. शौचालयों में लगीं जिन्ना की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी जिन्ना की तस्वीर को इस समय देश की सियासत गरमाई हुई है. जहाँ कुछ जिन्ना समर्थक पाक परस्त मजहबी उन्मादी लोग जिन्ना की तस्वीर लगे होने का समर्थन कर रहे हैं तथा इसके लिए AMU छात्र संघ के लोग धरने पर बैठे हुए हैं कि किसी भी हालत में जिन्ना की तस्वीर नहीं हटेगी. लेकिन जिस दिन से ये मामला सामने आया है उसी दिन से हिन्दुस्तान की राष्ट्रवादी जनता आक्रोशित है तथा जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रही है.

पूरे देश में जगहों-जगहों पर देश के राष्ट्रवादी नागरिक एक सुर में AMU से जिन्ना की तस्वीर हटाने की मांग कर रहे हैं तथा इसके लिए आक्रोश जता रहे हैं. अनेक जगहों पर लोगों ने जिन्ना के पुतले भी जलाए हैं. लेकिन अब जिन्ना के खिलाफ देश की जनता का आक्रोश उनके धैर्य की सीमा को पार करता हुआ नजर आ रहा है. जिन्ना की तस्वीर के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अब अलीगढ़ में विरोध का नया तरीका निकाला है. अलीगढ़ के कई सार्वजनिक शौचालयों में जिन्ना की तस्वीर लगा दी गयी है.

खबर के मुताबिक. अलीगढ़ में शनिवार को देव समाज कॉलेज के कुछ छात्रों ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों में मुहम्मद अली जिन्ना की फोटो लगा दी है. जानकारी मिली है कि अलीगढ़ के देव समाज कॉलेज के छात्रों ने शौचालयों में जिन्ना की तस्वीर लगाई है. एक छात्र ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि जिन्ना ने देश को बंटनी का काम किया था, इसलिए उसकी जगह शौचालयों में है न कि देश के शैक्षणिक संस्थानों में. कॉलेज के कुछ छात्रों ने कहा है कि वह सीना ठोंकर कहते हैं कि उन्होंने शौचालयों में जिन्ना की तस्वीर लगाई है तथा इसके लिए अगर उन पर कोपी भी कार्यवही की जाती है तो उन्हें कोई डर नहीं हैं. छात्रों का कहना है कि जिन्ना देशद्रोही था, देश का दुश्मन था, जिन्ना ने देश बांटा था, इसलिए कॉलेज कैम्पस में उसकी तस्वीर स्वीकार नहीं होगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments