Homeदेशज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां हुए कोरोना संक्रमित दिल्ली के अस्पताल में...

ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां हुए कोरोना संक्रमित दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नहीं आए थे। उपचुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के लिए भी समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान उनका स्वास्थ ठीक था, वे इस दौरान फोन से अपने समर्थकों के साथ संपर्क बनाए हुए थे। एक दिन पहले ही उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी कोरोना जांच की गई जो पॉजिटिव निकली।

बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके पूरे परिवार की स्वास्थ जांच की गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे कैसे इसकी चपेट में आ गए।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments