Homeदेशदाऊद का घर नहीं तोड़ा जाता, कंगना का घर तोड़ दिया

दाऊद का घर नहीं तोड़ा जाता, कंगना का घर तोड़ दिया

कंगना रनोट का दफ्तर तोड़े जाने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कहा कि दाऊद इब्राहिम का घर नहीं तोड़ा जाता, जबकि कंगना का घर तोड़ दिया जा रहा है। राकांपा के चीफ शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का कंगना के खिलाफ की गई कार्रवाई से कुछ लेना-देना नहीं है। यह कार्रवाई बीएमसी ने की है। उधर, केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के चीफ रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। आठवले ने राज्यपाल से मुआवजे की मांग की है।

9 सितंबर को बीएमसी ने कंगना के ऑफिस के कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया था। उनका यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल इलाके में है। इसे 48 करोड़ रुपए खर्च कर बनवाया था।

कंगना ने शुक्रवार को 3 ट्वीट किए

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने दफ्तर पर हुई कार्रवाई पर शुक्रवार को तीन ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- सोनिया गांधीजी, एक महिला होने के नाते आप महाराष्ट्र में अपनी सरकार द्वारा मेरे साथ किए गए बर्ताव से दुखी नहीं हैं? क्या आप डॉ. अंबेडकर के बनाए संविधान के सिद्धांतों का पालन करने की अपील अपनी सरकार से नहीं कर सकती हैं?

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा- आप (सोनिया गांधी) पश्चिम में पली-बढ़ी हैं। भारत में रहती हैं। आप महिलाओं के संघर्ष को जानती हैं। जब आपकी खुद की सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून और व्यवस्था का मजाक बना रही है। ऐसे में इतिहास आपकी चुप्पी और उदासीनता को तय करेगा। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले में दखल देंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments