Homeदेशदिल्ली में दिखाई दिया मोदी का जलवा विशाल रैली में कहा विपक्ष...

दिल्ली में दिखाई दिया मोदी का जलवा विशाल रैली में कहा विपक्ष ने झूठ फैलाकर देश में लगाई आग

 

 

 नई दिल्ली:   दो दिन पहले तक जिस दिल्ली में हिंसा का तांडव था आज उसी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने शानदार ढंग से लाखों लोगों की  एक भीड़ भरी रैली को सम्बोधित करते हुए यह संदेश दिया की भले ही कुछ चंद लोग और राजनीतिक दल झूठ फैलाकर देश का शांतिपूर्ण माहौल में जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दिल्ली शांत है है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध प्रदर्शन कर रहे राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा. सीएए पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि ये लोग हद तक जा सकते हैं उसे आप लोगों ने हाल में देखा है. पीएम मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उच्च स्तर पर बैठे लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए आग फैलाने का काम किया है

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”ये लोग किस तरह अपने स्वार्थ के लिए, अपनी राजनीति के लिए किस हद तक जा रहे हैं, ये आपने पिछले हफ्ते भी देखा है. जो बयान दिए गए, झूठे वीडियो, उकसाने वाली बातें कहीं, उच्च स्तर पर बैठे लोगों ने सोशल मीडिया में डालकर भ्रम और आग फैलाने का गुनाह किया है.”

 

पीएम मोदी ने कहा, ”मैं इन लोगों को कहना चाहता हूं कि मोदी को देश की जनता ने बैठाया, ये अगर आपको पसंद नहीं है, तो आप मोदी को गाली दो, विरोध करो, मोदी का पुतला जलाओ, लेकिन देश की संपत्ति मत जलाओं, गरीब की रिक्शा मत जलाओं, गरीब की झोपडी मत जलाओं.”

 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने दिल्ली की आप सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यहां कि सरकार विकास कार्यों में रोड़े अटकाती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो के फेज-4 को लेकर अगर यहां की राज्य सरकार ने बेवजह के अड़ेंगे न लगाए होते, तो इसका काम भी काफी पहले शुरू हो गया होता.दिल्ली के प्रदूषण पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि शहर में प्रदूषण कम हो, इसके लिए भी हमने निरंतर प्रयास किया है. पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्षों में दिल्ली में सैकड़ों नए CNG स्टेशन बनाए गए हैं. इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिली है.फैलाने का आरोप

अर्बन नक्सलियों पर प्रहार

मोदी ने कहा, शहरों में रहने वाले कुछ पढ़े लिखे नक्सली – अर्बन नक्सली ये अफ़वाह फैला रहे हैं कि सारे मुसलमानों को डिटेन्शन सेन्टर में भेज दिया जाएगा. मैं हैरान हूं कि पढ़े लिखे लोग भी पूछ रहे हैं कि ये डिटेन्शन सेन्टर क्या है. झूठ चलाया जा रहा है. एक बार पढ़ तो लीजिए कि संविधान संशोधन और एनआरसी क्या है. कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों द्वारा चलाई गई अफ़वाह सरासर झूठ है, देश को तबाह करने वाले नापाक इरादों से भरी पड़ी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments