Homeमध्यप्रदेशनगरीय निकाय चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत का आव्हान

नगरीय निकाय चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत का आव्हान

ग्वालियर 08 फरवरी। नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं भाजपा को जिताने के लिए अभी से जुट जाएं। निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी को सत्ता के शिखर पर पहुंचाया है। इसलिए हमारी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम मोर्चा को अधिक ताकतवर बनाएं। उक्त बात सोमवार को मध्यप्रदेश भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. कैलाश जाटव ने भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर ग्वालियर नगर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं से कही।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जाटव का पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
डाॅ. जाटव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को बनाते और बिगाड़ते हैं। भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं को महत्व दिया है। मेहनत करने वालों को पार्टी ने टिकट दिया है। कार्यकर्ताओं के बलबूते ही प्रदेश से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है। आप जैसे मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर देश के अन्य प्रांतों में भी भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार अनुसूचित जाति व जनजातियों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहीं हैं। इसलिए योजनाओं की जानकारी हमें जन जन तक पहुंचाना होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, श्री कमलापत आर्य, श्री राकेश माहौर श्री मनीष राजौरिया, श्री महेश उमरैया, श्री पप्पू बडोरी, श्री अशोक वाल्मिक, श्री धर्मेंद्र आर्य, श्री संतोष गोडियाले, श्री पुरषोत्तम टमौटिया मंचासीन थे।
इस अवसर पर अजा मोर्चा के शहर और ग्रामीण ईकाई के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments