Homeमध्यप्रदेशनगर निगम सिटी प्लानर काे ईओडब्ल्यू टीम ने पांच लाख...

नगर निगम सिटी प्लानर काे ईओडब्ल्यू टीम ने पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथाें पकड़ा

ग्वालियर /लोकायुक्त पुलिस द्वारा  पंचायत सचिव के यहां छापामारी में मिली करोड़ों की सम्पत्ति का के मामले को अभी चंद घण्टे ही हुए थे की नगर निगम सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा काे ईआेडब्ल्यू की टीम ने शनिवार काे दाेपहर साढ़े तीन बजे पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथाें  गिरफ्तार कर लिया टीम आराेपित काे लेकर विश्वविद्यालय थाने पहुंची।

थाटीपुर पानी की टंकी के पास रहने वाले एक बिल्डर की इमारत पर दाे माह पहले सिटी प्लानर ने बुलडाेजर लगा दिया था। तुड़ाई के डर से सहमें बिल्डर ने सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा से बात की ताे तुड़ाई रूकवाने के लिए पचास लाख रुपये की मांग की गई। बिल्डर ने काेराेना के कारण आर्थिक संकट बताया ताे तय हुआ कि दस लाख रुपये अभी देना हाेंगे आैर बाकी रकम बाद में दे दी जाएगी। बिल्डर के मुताबिक उसने सिटी प्लानर काे दस लाख रुपये तत्काल दे दिए थे। इसके बाद अब फिर से सिटी प्लानर बाकी रकम के लिए उस पर दबाव बना रहा था। दाेनाें पक्षाें में बातचीत के बाद साैदा पच्चीस लाख में तय हाे गया था। उधर बिल्डर ने इसकी शिकायत ईआेडब्ल्यू में दर्ज करा दी थी। शनिवार काे दाेपहर में पैसे लेने के लिए बिल्डर ने सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा काे एसपी अॉफिस बालाजी गार्डन के पास बुलाया था। बिल्डर पांच लाख रुपये लेकर पहुंचा था, जबकि सिटी प्लानर वर्मा अपनी कार से वहां पहुंचा। कार में जैसे ही सिटी प्लानर ने बिल्डर से पांच लाख रुपये की रिश्वत ली ताे ईआेडब्ल्यू ने रंगे हाथाें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आराेपित काे विश्वविद्यालय थाने ले जाया गया है।

घर पर भी कार्रवाई जारी

पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा के विनय नगर स्थित निवास पर भी खबर लिखे जाने तक ईआेडब्ल्यू की टीम कार्रवाई करने पहुंच गई है। वहां पर दस्तावेजाें के साथ यह भी देखा जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति ताे अधिकारी ने अर्जित ताे नहीं की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments