Homeमध्यप्रदेशशिवराज सरकार की गौवंश संरक्षण नीति को मुंह चिढ़ाती लालटिपारा गौशाला दस...

शिवराज सरकार की गौवंश संरक्षण नीति को मुंह चिढ़ाती लालटिपारा गौशाला दस दिन मैं सर्दी से 200 गौवंश की मौत

ग्वालियर /ग्वालियर की लालटिपारा गौशाला एक बार फिर शिवराज सरकार को मुंह चिढ़ाती नजर आ रही है। जिस समय देश त्यौहारी रंगत में डूबा है इस गौशाला के गौवंश पर लगातार काल मंडरा रहा है। यूं तो इस गौशाला में प्रतिदिन आने वाले बीमार गौवंश में से औसतन चार पांच का मरना सामान्य बात है लेकिन यहां पर नजर रखने वाले गौसेवकों के द्वारा लालटिपारा गौशाला को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है वो बेहद परेशान कर देने वाली है। इससे यह भी सिद्ध हो रहा है की शिवराज सरकार गौवंश के संरक्षण सम्वर्धन को लेकर कितनी ही सचेत क्यों न हो लेकिन प्रदेश की नोकरशाही पर इस विषय को लेकर जबतक सख्ती नहीं की जाएगी गौवंश की दुर्गति होती रहेगी और इसका ठीकरा सरकार पर फूटता रहेगा।

तो चलिए उस सनसनीखेज खबर पर आते हैं जिसे जानकर आपका कलेजा कांप उठेगा। जानकारी के मुताबिक लालटिपारा गौशाला में 16 नवम्बर से लेकर 24 नवम्बर के बीच अर्थात 10 दिनों में 200 से अधिक गौवंश की मौत हुई है। शहर में गौवंश के प्रति सेवारत पत्रकार आकाश सक्सेना का कहना है की दस दिन में काल का ग्रास बने लगभग दो सैकड़ा गौवंश में से आधे से अधिक की मौत सर्दी के कारण हुई है।
श्री सक्सेना का कहना है की लाल टिपारा गौशाला में जहां औसत प्रतिदिन 5 से 10 गौवंश की मृत्यु होती थी, जिनमें शहर से आने वाली घायल ओर बीमार गाय भी शामिल हैं, अब यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, साफ है कि सर्दी से गौवंश की मृत्यु में इजाफा हो रहा है।
बताया जा रहा है की इस सरकारी गौशाला में सर्दी के मौसम में भी गायों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्हें सर्दी से बचाने के लिए न तो तिरपाल की व्यवस्था की गई है न सर्दी के मुताबिक खाना दिया जा रहा है यही वजह है की गौवंश सर्दी की चपेट में आकर दम तोड़ रहा है।
जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 16 से 24 नवम्बर के बीच तारीख अनुसार मौत का ग्रास बने गौवंश की संख्या इस प्रकार है।
दिनांक।      गौवंश की मृत्यु
16-11-20     — 23
17-11-20     — 30
18-11-20     — 29
19-11-29     — 24
20-11-20     — 23
21-11-20     — 23
22-11-20     — 26
23-11-20     — 30
24-11-20     — 31
उल्लेखनीय है की आने वाले दिनों में सर्दी अपना रौद्र रूप दिखाएगी ऐसे समय पर गौवंश को सर्दी से बचाने यदि  त्रिपाल नहीं लगाए गए तो यह आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments