Homeमध्यप्रदेशशब्दशक्तिन्यूस की खबर से प्रशासन में हड़कंप कलेक्टर पहुंचे गौशाला दिए...

शब्दशक्तिन्यूस की खबर से प्रशासन में हड़कंप कलेक्टर पहुंचे गौशाला दिए गौवंश को सर्दी से बचाव के निर्देश

Shabd shakti news ने शनिवार को  “शिवराज सरकार की गौवंश संरक्षण नीति को मुंह चिढ़ाती लालटिपारा गौशाला दस दिन मैं सर्दी से 200 गौवंश की मौत” शीर्षक से प्रकाशित की थी खबर
ग्वालियर /Shabd shakti news  द्वारा शनिवार को लालटिपारा गौशाला में दस दिन के भीतर 200 गौवंश के सर्दी से मरने की खबर प्रकाशित करने के बाद कुम्भकर्णी नींद में सो रहा ग्वालियर का प्रशासन अचानक जागा और देर शाम ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सरकारी दलबल के साथ लालटिपारा गौशाला पहुंचे और मौके पर ही सर्दी से परेशान गौवंश की पीढ़ा को अपनी आंखों  से देखा इसके बाद उन्होंने तुरंत ही अधिकारियों को गौवंश की सर्दी से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है की गौवंश की सुरक्षा सेवा में रत पत्रकार आकाश सक्सेना ने शब्दशक्तिन्यूस को अवगत कराया था की  लालटिपारा गौशाला में सर्दी के कारण 200 से अधिक गौवंश की 10 दिनों में मौत हो चुकी है। इस खबर को Shabd shakti news  ने शनिवार को दोपहर

शिवराज सरकार की गौवंश संरक्षण नीति को मुंह चिढ़ाती लालटिपारा गौशाला दस दिन मैं सर्दी से 200 गौवंश की मौत

  शीर्षक से प्रकाशित किया। इसके बाद ग्वालियर प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन फानन में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लालटिपारा गौशाला  का निरीक्षण किया अव्यस्थाएँ देख कलेक्टर ने निर्देश दिए की सर्दी को देखते हुए गौशाला में गायों को सर्दी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। जो भी खुले सैड हैं उनमें त्रिपाल की व्यवस्था की जाए तथा विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए जाएं, जिससे गायों को सर्दी से राहत मिल सके।
कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने देर शाम लाल टिपारा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया तथा सर्दी के लिए गायों के बचाव हेतु किए गए इंतजामों को देखा और खुले शैडो के लिए तत्काल त्रिपाल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गौशाला में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने के लिए 50 टन लकड़ी की व्यवस्था करने की भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके साथ ही गौशाला में गोबर गैस के लिए लगने वाले आईओसीएल के प्लांट को लेकर भी चर्चा की तथा प्लांट के शुरू होने में जो भी दिक्कतें आ रही हैं उन्हें तत्काल दूर कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ,अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव एवं नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान तथा श्री ऋषि महाराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments