Homeदेशबीएड चार साल का करने की तैयारी 12 वीं के बाद मिल...

बीएड चार साल का करने की तैयारी 12 वीं के बाद मिल सकेगा प्रवेश

टीचर्स एजुकेशन का स्तर सुधारने के लिए अब एचआरडी मिनिस्ट्री दो साल के बैचलर इन एजुकेशन (बीएड) कोर्स (B.Ed.(Bachelor of Education): Course) को खत्म कर चार साल का इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स (INTEGRATED B.ED COURSE) शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। मिनिस्ट्री के अधिकारियों के मुताबिक इसका मकसद यह भी है कि वही लोग टीचिंग प्रफेशन में आएं जो इसे लेकर गंभीर हैं।

बंद हो जाएंगी बीएड की दुकानें

मिनिस्ट्री के अधिकारियों के मुताबिक इससे बीएड के नाम पर दुकान चला रही संस्थाएं बंद हो जाएंगी और फिर कॉलेज-यूनिवर्सिटी में ही बीएड कर टीचर निकलेंगे। न्यू एजुकेशन पॉलिसी बनाने के लिए टीएसआर सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में जो कमेटी बनी थी, उसने भी मौजूदा 2 साल के बीएड कोर्स को चार साल के इंटेग्रेटिड कोर्स में तब्दील करने की सिफारिश की थी। हालांकि उस कमेटी के ड्राफ्ट को पॉलिसी ड्राफ्ट नहीं माना गया और उसे पॉलिसी के लिए आए सुझावों का हिस्सा ही माना गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments