Homeदेशबड़ी सफलता : देश ने पार किया 1 अरब से ज्यादा कोरोना...

बड़ी सफलता : देश ने पार किया 1 अरब से ज्यादा कोरोना टीकों का लक्ष्य

देश ने कोरोना के खिलाफ जंग में एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है। सुदूर पहाड़ी इलाकों से लेकर समुद्र तटीय क्षेत्रों तक में जिस तरह से वैक्सीनेशन का अभियान तेजी से चला है, वह काबिलेतारीफ है। इसी साल 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के बाद अब से आज तक 1 अरब से ज्यादा कोरोना टीके लोगों को लगाए जा चुके हैं।

देश ने 280 दिनों में इस बड़ी सफलता को हासिल किया है और शायद इसी का नतीजा है कि कई राज्यों में तो नए केसों की संख्या 100 से भी कम रह गई है। यही नहीं देश भर का आंकड़ा भी पिछले 5 दिनों से लगातार 15,000 से कम बना हुआ है। देश में कई दिन तो 1 करोड़ से ज्यादा टीके लगे और पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें तोहफा देते हुए 2.5 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए थे।

राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा 12 करोड़ 21 लाख से ज्यादा टीके लग चुके हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में आंकड़ा 9.32 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 6.85 करोड़ का है। गुजरात और मध्य प्रदेश भी टीकाकरण के मामले में क्रमश: चौथे और 5वें नंबर पर हैं। गुजरात में अब तक 6,76,68,189 टीके लग चुके हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 6,72,24,546 टीके लगे हैं। यही नहीं हिमाचल प्रदेश और  जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। यही नहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में तो सभी वयस्कों को दोनों टीके लग चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments