नई दिल्ली 5 दिसंबर 2025/रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा पूरा हो गया है. वह राष्ट्रपति भवन में भव्य डिनर के बाद सीधे पालम एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से मॉस्को के लिए रवाना हुए. इस दौरान हवाईअड्डे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद रहे.रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा पूरा हो गया है. वह 23वें भारत-रूस समिट के लिए भारत आए थे. इस दौरान दोनों देशों के बीच 19 समझौते हुए. उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भव्य डिनर का आयोजन किया गया. इस डिनर में शिरकत करने के बाद वह सीधे रूस के लिए रवाना हो गए.

इससे पहले पीएम मोदी और पुतिन के बीच हुई मीटिंग में ट्रेड, डिफेंस और एनर्जी से जुड़े कई समझौतों पर साइन हुए, जिसका ऐलान दोनों नेता जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. 2022 में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से यह पुतिन का पहला भारत दौरा थhttps://twitter.com/i/status/1996980794326483333
PM मोदी ने पुतिन को भेंट किए गिफ्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को कई तोहफे दिए हैं. उन्हें असम की ब्लैक टी, सिल्वर का टी सेट, सिल्वर होर्स, मार्बल का चेस सेट, कश्मीरी केसर और श्रीमद्भगवदगीता की रूसी भाषा में एक प्रति भेंट की है.
❗️PM Modi & President Putin Sit Side By Side At State Banquet As President Murmu Delivers Her Speech https://t.co/tlhmhNH5nJ pic.twitter.com/iwEmaZOKpf
— RT_India (@RT_India_news) December 5, 2025