Homeमध्यप्रदेशभाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा की मांग को पूरा किया सिंधिया ने

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा की मांग को पूरा किया सिंधिया ने

सासद बीडी शर्मा ने मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनने पर ज्योतिरादित्या सिंधिया को बधाई दी थी. इसके साथ ही उन्होंने खजुराहो सासद की ओर से अपना मांग पत्र भी सिंधिया को सौंपा था. जिसमें उन्होंने पयर्टकों के मनपसंद क्षेत्र माने जाने वाले खजुराहो में हवाई सेवाएं बढ़ाने की मांग की थी.

सासद बीडी शर्मा की इस मांग को मानते हुए मंत्री सिंधिया ने खजुराहो में स्पाइस जेट की हवाई सेवा की सौगात दे दी है. ये हवाई सेवा खजुराहो से दिल्ली तक होगी. जो आगामी अक्टूबर महीने से शुरू कर दी जाएगी. इस हवाई सेवा के शुरू होने से देश-विदेश से खजुराहो आने वाले पयर्टकों को  एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी.

इस विमान सेवा के शुरु होने पर सासद बीडी शर्मा ने खुशी व्यक्त की है. साथ ही स सहमति देने पर सिंधिया का आभार भी व्यक्त किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments