Homeदेशभारत चीन के बीच गलवान घाटी में खूनी झड़प दोनों देशों का...

भारत चीन के बीच गलवान घाटी में खूनी झड़प दोनों देशों का कई सैनिकों की मौत

भारत और चीन के की सीमा (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर तनाव कम होने की बजाय बढ़ गया है। ताजा जानकारी के अनुसार भारत और चीन के सैनिकों के बीच LAC पर स्थित गलवन घाटी में बड़ी झड़प हुई है। इसमें एक भारतीय अफसर और दो जवानों के शहीद होने की सूचना है।  शहीदों में एक कमांडिंग अफसर है।  भासरतीय सैना द्वारा चीन के भी कई सैनिक मारे गए है चीन के साथ इस झड़प से दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ सकता है। पूरे घटनाक्रम को लेकर विदेश मंत्रालय और सेना के विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है।  दोनों देशों के सेना के उच्च अधिकारी मौके पर बातचीत करके स्थिति को संभालने में जुटे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ बैठक बुलाई है।

बता दें कि भारतीय और चीनी सैनिकों में पैंगोंग सो इलाके में 5 मई को हिंसक झड़प हुई थी जिसके बाद से दोनों पक्ष वहां आमने-सामने थे और गतिरोध बरकरार था। यह 2017 के डोकलाम घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सैन्य गतिरोध बन रहा था। छह जून को हुई थी वार्ता दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव को लेकर अब तक की उच्च स्तरीय वार्ता 6 जून को हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments