Homeमध्यप्रदेशवीरांगना बलिदान मेला : झांसी दुर्ग से बुधवार को ग्वालियर पहुंचेगी...

वीरांगना बलिदान मेला : झांसी दुर्ग से बुधवार को ग्वालियर पहुंचेगी शहीद ज्योति यात्रा, दीपदान भी होगा

ग्वालियर 16 जून। वीरांगना बलिदान मेला के अंतर्गत  बुधवार 17 जून   शाम को झांसी दुर्ग से लाई जाने वाली शहीद ज्योति लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर स्थापित की जाएगी व शहीदों की स्मृति में नागरिक दीपदान करेंगे।
वीरांगना बलिदान मेला के पहले दिन 17 जून को शाम 6 बजे बुंदेलखंडी युवाओं की टोली रानी की पुण्य आत्मा की प्रतीक शहीद ज्योति झांसी दुर्ग से लेकर ग्वालियर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे पड़ाव चैराहे से चुनिंदा नागरिक और वीरांगना की झांकियों के साथ पदयात्रा करते हुए समाधि पर पहुंचेंगे। वीरांगना बलिदान मेला के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया जी ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर के साथ शहीद ज्योति को समाधि स्थल पर स्थापित करेंगे।
शाम 7 बजे से दीपदान प्रारंभ होगा, समाधि पर 20-20 के समूह में नागरिक श्रद्धा दीप जला सकेंगे।
18 जून को सुबह 8 बजे पुष्पांजलि के उपरांत समाधि के सामने प्रांगण में श्रद्धांजलि उपवास एवं प्रार्थना सभा होगी। उसमें नगर के विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि सीमित संख्या में 12 बजे तक अपनी भावांजलि अर्पित करेंगे।
बलिदान मेला के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री पवैया ने सभी देशभक्त और नागरिकों से अपील की है कि सभी कोरोना महामारी के संकट के आपातकाल स्थिति में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन वीरांगना के चरणों में अवश्य अर्पित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments