Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश की ओर तेजी से बढ़ता मानसून, कई हिस्सों में हो सकती...

मध्यप्रदेश की ओर तेजी से बढ़ता मानसून, कई हिस्सों में हो सकती है मानसून पूर्व की बारिश

मध्यप्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार से प्रदेश में तेज बौछारें व बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है। मानसून के प्रदेश में 15 जून के आसपास दस्तक देने की संभावना है।पहले भोपाल,इंदौर सहित मालवा में मानसून की घटाएं बरसेंगी उसके बाद आगामी दो तीन दिनों में यह प्रदेश के अन्य हिस्सों में दस्तक देगा। उधर ग्वालियर अंचल में अभी उमसभरी ज़ोरदार गर्मी व गर्म हवाओं के साथ सूरज के तीखे तेवरों से जनमानस बेहाल है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments