Homeदेशमध्यप्रदेश में संगठनात्मक परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा ने बदले कई...

मध्यप्रदेश में संगठनात्मक परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा ने बदले कई प्रदेशों के अध्यक्ष,पंजाब में बगावत

मध्यप्रदेश में संगठनात्मक परिवर्तन की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व  ने कई राज्‍यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिये हैं. हालांकि इनमें मध्यप्रदेश शामिल नहीं हैं लेकिन परिवर्तन के मूड में नजर आ रहे शीर्ष नेतृत्व द्वारा मध्यप्रदेश को भी रिमांड पर लिए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

फिलहाल तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. देश में अगले साल लोकसभा चुनाव हैं. ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही ये फेरबदल किए गए हैं.

जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.

सुनील जाखड़ को तैनात किए जने के बाद पंजाब भाजपा में बगावत

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर सुनील जाखड़ को तैनात किए जने के बाद पंजाब भाजपा में बगावत का सिलसिला शुरू हो गया है। जाखड़ को अध्यक्ष बनाए जाने के 3 घंटे के भीतर ही इस्तीफों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जाखड़ के अध्यक्ष बनाए जाने पर अबोहर से भाजपा के विधायक रहे अरुण नारंग ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह वर्कर के तौर पर पार्टी के साथ काम करते रहेंगे। अरुण नारंग ने जाखड़ को अध्यक्ष बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। गौरतलब है कि नारंग ने ही 2017 के चुनावों में जाखड़ को हराया था। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के दौरान अरुण नारंग को मुक्तसर के मलोट इलाके में किसानों ने घेर लिया था। इस दौरान किसानों ने नारंग के कपड़े फाड़ दिए थे। और उनकी जमकर पिटाई की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments