भोपाल। विवादास्पद बयानों के मशहूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मंदिर में दुष्कर्म के बयान के बाद आलोचना हो रही हैं। मध्य प्रदेश में उनके बयान की निंदा करते हुए कई मंदिरों के बाहर दिग्विजय सिंह के खिलाफ पोस्टर लगा दिए गए हैं। इसमें उन्हें मंदिरों में प्रवेश न देने की मांग की गई है। ज्ञात हो कि दिग्विजय सिंह ने दुष्कर्म के मामलों में भगवाधारियों के लिप्त होने पर सवाल उठाया था। बाद में दिग्विजय सिंह ने बैकफुट पर आते हुए अपने बयान पर सफाई दी है।
मन्दिरों में दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगे पोस्टर
RELATED ARTICLES