Homeमध्यप्रदेशमाखीजानी आउट ,अभय चौधरी भाजपा ग्वालियर महानगर के नए जिला अध्यक्ष बनाए...

माखीजानी आउट ,अभय चौधरी भाजपा ग्वालियर महानगर के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए

अभय चौधरी भाजपा ग्वालियर महानगर के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।  गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने का पत्र यहां पहुंचा भाजपा ने ने ग्वालियर में अभय चौधरी, भिंड में देवेंद्र नरवरिया, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार, अशोक नगर में आलोक तिवारी और कटनी में दीपक सोनी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। हटाए गए जिलाध्यक्ष को पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया है

 

फैसले के पीछे चुनावी समीकरण

चुनाव की तैयारी के बीच जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर अभय चौधरी को बैठाने के पीछे चुनावी समीकरण को जोड़कर देखा जा रहा है। वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की पसंद माने जाते हैं। 

अभय चौधरी  संक्षिप्त परिचय

* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्योपुर के अध्यक्ष बने
* इमरजेंसी में सबलगढ़ जेल में बंद रहे
* 1980 में वार्ड नंबर 27 में श्री आनंद मोहन जी के निवास पर संपन्न हुए वार्ड चुनाव में वार्ड कार्यकारिणी के सदस्य बने तथा उसके बाद युवा मोर्चा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर रहे ।
* 1995 में पार्षद तथा एमआईसी का चुनाव जीतकर जल कार्य प्रभारी बने ।
* 2004 में प्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष बनकर लगातार दो कार्यकाल पूर्ण किए । तथा 2013 में तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने ।
* 2015 में जीडीए अध्यक्ष बने ।
* श्योपुर के प्रभारी रहे
* वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, तथा मुरैना जिले के प्रभारी है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments