Homeमध्यप्रदेशमामा का नया अर्थ समझाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने बच्चों को यह...

मामा का नया अर्थ समझाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने बच्चों को यह दी सीख

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब बच्चे मुझे मामा कहते हैं तो मेरे मन में दो भाव उत्पन्न होते हैं। एक मामा का मतलब, जिसके मन में भांजे-भांजियों के लिए दो मांओं का प्यार हो। दूसरा MAMA- यानी मेंटर, अवेलेबल, मोबिलाइजर एवं एफिनिटी।

M (मेंटर) मैं चाहता हूं कि मैं तुम्हें सही दिशा दिखाने में मदद कर पाऊं और प्रेरित भी कर पाऊं।
A (अवेलेबल) – ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध रहूं। फिजिकल नहीं तो सोशल मीडिया के माध्यम से।  आधुनिक तकनीकों के माध्यम से।
M (मोबिलाइजर)- जो सभी सुविधाओं को जुटाने में भी मदद करें।
A (एफिनिटी) जो अपने भांजे भाइयों से प्यार करें, आत्मीयता रखें, लगाव रखें।
मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan ने भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित सफलता के मंत्र कार्यक्रम के दौरान UPSC में चयनित प्रतिभागियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों से कहना चाहता हूं कि आत्मविश्वास से भर जाओ और लक्ष्य तय कर लो। माता-पिता से निवेदन है कि बच्चों को अपना रास्ता चुनने दें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति चाहिए, जो साधना, संयम, तपस्या सिखाएगी। कोई बड़ा लक्ष्य सामान्य तरीके से प्राप्त नहीं हो सकता।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments