Homeदेशमेरा देश मेरी जान है, मेरा गर्व है अभिमान है…यूं मनाया जाएगा...

मेरा देश मेरी जान है, मेरा गर्व है अभिमान है…यूं मनाया जाएगा सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न,गीत गायेंगे कैलाश खेर

नई दिल्ली: भारत के वीर जवानों ने 2016 में पाकिस्तान में घुसकर जो अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की थी उसके दो साल होने को आ रहे हैं। सरकार ने 28 से 30 सितंबर तक सर्जिकल स्ट्राइक सेलिब्रेशन का ऐलान किया है, जिसे ‘पराक्रम पर्व’ का नाम दिया गया है। 29 सितंबर को इसकी दूसरी एनिवर्सिरी है इसके लिए गीतकार प्रसून जोशी ने सर्जिकल स्ट्राइक ऐंथम लिखा है।

पराक्रम पर्व’ में जब गूंजेगा ये गीत- मेरा देश मेरी जान है, मेरा गर्व है अभिमान है…तो जाहिर सी बात है कि देशभक्ति का जज्बा बढ़ेगा। इस गीत को लिखा है प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने और इस गीत को आवाज दी है प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने।

मेरा देश मेरी जान है, मेरा गर्व है अभिमान है,

ये अभिमान है जिंदा क्योंकि सीमा पर वीर जवान हैं

जल हो या जमीन या आसमान, कभी झुके नहीं भारत की शान

मेरे देश के जवान, तुझको शत-शत प्रणाम…..

बताया जा रहा है कि मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार 28 सितंबर को इंडिया गेट पर होगा और इस कार्यक्रम में तमाम लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। कहा जा रहा है कि इस खास कार्यक्रम की शुरूआत इसी गीत से होगी और तीनों दिन यह गीत बजाया जाएगा। कैलाश खेर 30 सितंबर की शाम इंडिया गेट पर खुद यह गीत गाएंगे।

सिंगर सुखविंदर भी 29 सितंबर की शाम इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान फौज, नेवी और एयरफोर्स का यशगान किया जाएगा। 28 से 30 सितंबर तक हर शाम बॉलिवुड का कोई न कोई गायक लोगों को देशभक्ति से ओत-प्रोत करने के लिए म्यूजिक की धुन पर उनके पांव थिरकाने के लिए मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि यहां एक ‘सेल्फी दीवार’ होगी, जहां लोग सेल्फी ले सकेंगे उम्मीद है कि यहां सर्जिकल स्ट्राइक की असली वीडियो फुटेज भी दिखाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments