मेले में वाहनों की खरीदी पर रोड़ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देने के लिये प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से किया आग्रह
ग्वालियर 16 दिसम्बर 2025/ श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में प्रतिवर्ष राज्य सरकार द्वारा वाहनों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत रियायत देने का निर्णय लिया जाता है। वर्ष 2025-26 में भी ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट दिए जाने का आग्रह प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर किया है। उन्होंने मेले में वाहनों पर रोड टैक्स में छूट के लिये मुख्यमंत्री को पत्र भी भेंट किया है।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर आग्रह किया है कि ग्वालियर के ऐतिहासिक व्यापार मेले में वाहनों पर 50 प्रतिशत छूट का निर्णय शीघ्र लिया जाए ताकि मेला अवधि में नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। रोड टैक्स में छूट मिलने पर अधिक से अधिक वाहन कंपनियों को ग्वालियर में वाहनों के स्टॉल लगाने के लिये प्रोत्साहित किया जा सकेगा।