Homeदेशराकेश सिंह की छुट्टी,तेजतर्रार युवा नेता विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा...

राकेश सिंह की छुट्टी,तेजतर्रार युवा नेता विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा की कमान

भोपाल /भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राकेश सिंह के स्थान पर विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं। वह वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम राज्य अध्यक्ष और के सुरेंद्रन को केरल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कौन हैं विष्णु दत्त शर्मा

शर्मा मूलरूप से मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं। उन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। वह 32 वर्षों से लगातार सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं। भाजपा में वह कई पद संभाल चुके हैं। वह 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा के महामंत्री हैं। वह 1986 से ही विद्यार्थी परिषद् में सक्रिय हैं। 1993-94 में उन्हें मध्य भारत का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया था। 2007-2014 के बीच उन्होंने मध्यक्षेत्र (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री का कार्यभार संभाला था। 2007-09 में उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।

ग्वालियर से किया है एमएससी

शर्मा की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 1985-86 में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई की है। इसके बाद 1989-91 में ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है। उनके पास ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर और एग्रोनामी में एमएससी की डिग्री भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments