Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश भाजपा में हुए बड़े फेरबदल पर अनूप ने तोड़ा मौन

मध्यप्रदेश भाजपा में हुए बड़े फेरबदल पर अनूप ने तोड़ा मौन

पिछले लंबे समय से मौन धारण किए हुए मुरैना के पूर्व सांसद व मध्यप्रदेश भाजपा के दमदार नेताओं में शुमार प्रदेश के पूर्वमंत्री अनूप मिश्रा ने युवा नेता विष्णुदत्त शर्मा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रदेश भाजपा में हुए इस बड़े फेरबदल पर अनूप मिश्रा की हर्षयुक्त प्रतिक्रिया के राजनैतिक निहितार्थ लगाए जा रहे हैं।

*बी.डी. शर्मा के प्रदेशाध्यक्ष बनने से भाजपा में नए युग का सूत्रपात—अनूप मिश्रा*

क्या कहा अनूप ने

खजुराहो सांसद मा.बी.डी. शर्मा को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा मध्यप्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद अनूप मिश्रा ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भाजपा में नए युग का सूत्रपात बताया है।

श्री मिश्रा ने कहा कि बी.डी. शर्मा काफी लंबे समय से पूर्व में एबीवीपी और वर्तमान में भाजपा संगठन में कार्य कर रहे है। उनकी संगठनात्मक क्षमता से सभी परिचित है। वह एक कुशल संगठक,सौम्य व्यक्तित्व के धनी,प्रखर वक्ता और आम कार्यकर्ताओ के लिये सहज उपलब्ध व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते है।

श्री अनूप मिश्रा ने श्री बी.डी. शर्मा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि श्री शर्मा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने से प्रदेश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं में एक बार पुनः उत्साह का संचार होगा और प्रदेश में भाजपा फिर से अपना परचम लहरायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments