Homeदेशवास्कोडिगामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे मानिकपुर के पास पटरी से उतरे...

वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे मानिकपुर के पास पटरी से उतरे 5 की मौत सैकड़ों घायल

यूपी के चित्रकूट में ट्रेन हादसा हुआ है, पटना जा रही ट्रेन नंबर 12741 वास्को डि गामा एक्सप्रेस मानिकपुर स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गई. एक डिब्बा पलटा है तीन की मौत औऱ 8 घायल बताए जा रहे हैं. इंजन के बिल्कुल पीछे का डिब्बा हादसे की शिकार हुआ. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मु्ताबिक घायलों को डायल 100 की गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया गया. घटना स्थल पर राहत एवं कार्य तेजी से जारी है.

 वास्कोडिगामा एक्सप्रेस को सात बोगियों के साथ पटना की ओर रवाना कर दिया गया है. फिलहाल दो मेडिकल रिलीफ ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं. ट्रेन हादसे के पीछे वजह को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है.

दुर्घटना के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. जबलपुर 0761-2677746, कटनी-07622-297468, सतना 07672-228510, सिहोरा 07624-230339 पर फोन कर घायलों और घटना को लेकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

जानकारी के मुताबिक तीन मृतकों में बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले एक बच्चा और उसका पिता है. जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है. कुल 13 लोग घायल है, दो को चित्रकूट के जिला अस्पताल रेफर किये गये हैं. जबकि बाकी स्थानीय अस्पताल में है. ट्रेन से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है.

रेलवे के अनुसार ”वास्कोडिगामा से पटना जा रही वास्कोडिगामा एक्सप्रेस सुबह चार बजकर बाइस मिनट पर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मानिकपुर स्टेशन से गुजर रही थी तब इसके 13 डिब्बे पटली से उतर गए. अभी इसमें किसी भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments