Homeप्रमुख खबरेंविधानसभा परिसर में  कांग्रेस विधायकदल का  प्रदर्शन

विधानसभा परिसर में  कांग्रेस विधायकदल का  प्रदर्शन

चिड़िया चुग गई खेत” की सांकेतिक झांकी के साथ भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

भोपाल 2 दिसंबर 2025/मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने प्रदेश के किसानों की दुर्दशा, उनकी उपेक्षा और भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायक “चिड़िया चुग गई खेत” की झांकी अपने साथ लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे, जो यह दर्शाती है कि कैसे भाजपा सरकार की नाकामी से किसानों की मेहनत, उम्मीदें और फसल सब चौपट हो गई।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा
प्रदेश का किसान कभी खाद के लिए, कभी खरीदी के उचित मूल्य के लिए, और कभी मुआवज़े के लिए दर–दर भटक रहा है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता आज मजबूर होकर सड़क पर संघर्ष कर रहा है, जबकि सत्ता धारी केवल भावांतर का झुनझुना बजाते रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि किसानों के हितों की रक्षा न कर पाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। किसानों के खेत भाजपा सरकार रूपी चिड़िया पहले ही साफ कर चुकी है।

कांग्रेस विधायक दल ने स्पष्ट कहा कि वे किसानों की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे और अन्नदाता के अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक ले जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments