HomeVideoवीडियो में देखिये सिंधिया के ग्वालियर आगमन पर कैसे किसान संघर्ष समिति...

वीडियो में देखिये सिंधिया के ग्वालियर आगमन पर कैसे किसान संघर्ष समिति और OBC महासभा के लोगों ने लहराए काले कपड़े

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल के दौरे पर हैं। ग्वालियर के रामदास घाटी में उनका राजशाही अंदाज में स्वागत किया गया। इस बीच शाम को अप्रिय स्थिति तब बन गई जब ग्वालियर के शिंदे की छावनी में काफिला पहुंचा तो कुछ युवक सरकारी गाड़ी पर चढ़े और काला झंडा लहराने लगे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। युवक ने कहा कि उसने किसान संघर्ष समिति और OBC महासभा की ओर से झंडे दिखाए हैं।

जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के रामदास घाटी पर पहुंचे तो दोनों तरफ किले सी दीवार थीं और उनके स्वागत में आधा सैकड़ा घोड़ों पर उनके पोस्टर बैनर व पुष्प लेकर युवा बैठे थे। साथ ही सड़क पर बैंड बाजे से उनका राजशाही ठाट में स्वागत किया गया।

जब सिंधिया को काले झंडे दिखाने कुछ लोग वहां पहुंचे तब तक सिंधिया वहां से निकल चुके थे। शाम 6.30 बजे जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया का रोड शो शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग की तरफ आया, तो यहां इंटेलिजेंस को कुछ लोगों द्वारा हरकत करने की सूचना मिली।

अफसरों ने सिंधिया को रथ से उतारकर दूसरे रास्ते से कार से गोरखी के लिए रवाना किया। जब रथ फूलबाग गुरुद्वारा पहुंचा, तो यहां पुलिस व अन्य सरकारी वाहनों की छतों पर खड़े होकर 5 से 6 युवकों ने काले झंडे लहराना शुरू कर दिए। पुलिस ने युवकों को तत्काल पकड़कर थाने भेजा। पकड़े गए एक युवक की पहचान वकील विश्वजीत के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments