Homeग्वालियर अंचलस्वागत से अभिभूत सिंधिया ने किया ट्वीट- ग्वालियर की इस पावन धरा...

स्वागत से अभिभूत सिंधिया ने किया ट्वीट- ग्वालियर की इस पावन धरा और यहां की जनता-जनार्दन को मेरा नमन

कहा विकास के लिए हम सब मिलकर करेंगे काम ,अपनी प्रतिक्रिया में  सिंधिया ने कहा कि अंचल का विकास पहला लक्ष्य

ग्वालियर /मुरैना के बाद ग्वालियर में हुए अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जनता का आभार व्यक्त किया है। सिंधिया ने लिखा है ग्वालियर की इस पावन धरा और यहां की जनता-जनार्दन को मेरा नमन। आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभारी हूँ। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री बनने के बाद पहली बार बुधवार से तीन दिन के ग्वालियर प्रवास पर आए हैं।इससे पूर्व मुरैना में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा हम सब मिलकर विकास करेंगे। प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंत्रालय का कार्य व्यवस्थित कर क्षेत्र में आए हैं। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस का काम है आरोप लगाना और हमारा काम है जनता के काम करना।
श्री सिंधिया बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंबल राजघाट पुल पर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह, तुलसी सिलावट, प्रदुम्न सिंह तौमर सहित कई मंत्री रोड शो में शामिल रहे। इस मौके पर अल्ला हवैली पर श्री सिंधिया का भव्य स्वागत हुआ।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तौमर ने पार्टी के नेताओं का श्री सिंधिया से परिचय कराया। स्वागत का यह काफिला बुधवार को चंबल राजघाट से शुरू होकर रायरू तक  पहुंचा यहां से ग्वालियर रवाना हुआ श्री सिंधिया का जोरदार स्वागत हो रहा है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments