पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, 100 फीसदी सटीकता के साथ आतंकियों के घर में जाकर 22 मिनट के अंदर उन्हें जमींदोज कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी मानसन सत्र से पहले मीडिया से बात कर रहे थे।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए हैं, 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से भी बाहर निकले हैं।
महंगाई पर पीएम मोदी ने बोला कि देश ने वो दौर देखा है जब महंगाई दर डबल डिजिट में रहती थी, लेकिन अब यह दो फीसदी के आसपास आ चुका है, आम आदमी को बड़ी राहत मिली है।
पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलवाद का नेटवर्क तेजी से सिकुड़ रहा है, इसे जड़ से उखाड़ने का संकल्प ले रखा है। बम-बंदूक के सामने देश का संविधान जीत रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मानसून नवाचार और नव सृजन का प्रतीक है। अब तक प्राप्त समाचारों के अनुसार, देश में मानसून बहुत अच्छा चल रहा है। कृषि के लिए लाभकारी मौसम की खबरें हैं। और बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और इतना ही नहीं, हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है