Homeदेशसजायाफ्ता हिस्ट्रीशीटर पूर्व सांसद शाहबुद्दीन की कोरोना से हालत बिगड़ी सांसद आजम...

सजायाफ्ता हिस्ट्रीशीटर पूर्व सांसद शाहबुद्दीन की कोरोना से हालत बिगड़ी सांसद आजम भी हुए जेल में संक्रमित

बिहार के सीवान के नामचीन हिस्ट्रीशीटर बदमाश व पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमण की वजह से जीवन  मौत से संघर्ष  की रिपोर्ट आ रही है, कुछ समाचार रिपोर्ट में उनके मरने की भी खबर आई लेकिन  इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हालांकि न्यूज़ एजेंसी ANI ने पहले उनके मरने की जानकारी जारी कर दी थी। लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया। उधर एक अन्य सांसद आजम खान के भी कोरोना हो के की खबर है समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री. आजम खान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। आजम खान फिलहाल यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं और वहीं उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आजम खान के साथ जेल में बंद 13 कैदियों के भी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

आजम खान करीब 1 साल से सीतापुर की जेल में बंद हैं। जेल में बंद आजम का दो दिन पहले अन्य कैदियों के साथ ही कोविड टेस्ट कराया गया था। इस जांच के बाद अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच के बाद आजम और अन्य सभी कैदियों को जेल की एक अलग बैरक में आइसोलेट किया गया है। आजम खान फरवरी 2020 में जेल भेजे गए थे और उनके साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान भी कारावास झेल रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments