Homeविदेशसमुद्र की गहराइयों में मिला नया और अजीबोगरीब जीव

समुद्र की गहराइयों में मिला नया और अजीबोगरीब जीव

दुनियाभर का समुद्र रहस्यों से भरा हुआ है। आज की तारीख में भी हम समुद्र के एक छोटे से अंश को ही खोज सके हैं। सैकड़ों जीवों का पता होने के बावजूद हर कुछ समय में समुद्र में नए-नए जीव मिलते हैं, जिन्हें इंसानों ने पहले कभी नहीं देखा होता है। वैज्ञानिकों को हाल ही में समुद्र की गहराइयों में एक नया और अजीबोगरीब जीव मिला है। ये किसी एलियन प्रजाति की तरह दिखाई देता है। ये छोटे-छोटे कीड़ों की तरह दिखता है, जो हमारे बगीचों में पाया जाता है, लेकिन इसका आकार उनसे बहुत बड़ा है।

वैज्ञानिकों ने इसे डार्थ वेडर (Darth Vader) नाम दिया है। ये नाम स्टार वार्स नाम की फिल्म के विलेन का है। विलेन के हेलमेट और जीव की शक्ल लगभग एक जैसा होने के कारण ये नाम दिया गया है। इसकी मिश्रित आंखें हैं। शरीर छह खंडों में है। एंटीना की तरह दिखने वाली दो आकृति और चार जबड़े हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि गहरे समुद्र में पाए जाने के कारण ये प्रजातियां इतनी बड़ी हो सकती हैं। ये लगभग 30 सेमी से ज्यादा बड़े हो सकते हैं। ये जीव जहां सबसे ज्यादा पाए जाते हैं वह 950 से 1,260 मीटर के बीच हैं।

मैक्सिको की खाड़ी में मिला था जीव
इस आइसोपॉड का वैज्ञानिक काम बाथिनोमस युकाटेनेंसिस (Bathynomus Yucatanensis) है। मैक्सिकों की खाड़ी में पहली बार ये जीव मिला था। इस जीव की त्वचा सख्त और हल्के पीले रंग की होती है। इस जीव की लगभग 20 प्रजातियों को अब तक खोजा जा चुका है। ये जीव झींगे, केकड़े के रिश्तेदार हैं। वैज्ञानिकों के एक समूह को ये 1879 में मिला था। लेकिन आइसोपोड्स पर व्यापक शोध बाद में शुरू हुआ।

प्रशांत महासागर में भी मिला था जीव
प्रशांत महासागर में भी हाल ही में एक रहस्यमय जीव मिला था। पानी में रहने वाला ये जीव सोलुम्बेलुला सी पेन था। इस जीव का शरीर कांटेदार था और इसकी एक पूछ थी जो समुद्र तल से जुड़ी हुई थी। पहली बार था जब इस जीव को प्रशांत महासागर में देखा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments