Homeदेशसालों बाद कांग्रेस की 'सॉलिड' विक्ट्री, कर्नाटक में बीजेपी के 12 मंत्री...

सालों बाद कांग्रेस की ‘सॉलिड’ विक्ट्री, कर्नाटक में बीजेपी के 12 मंत्री हारे

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है. पार्टी 130 से ज्यादा सीटों पर आगे है. वहीं, बीजेपी 63 सीटों पर आगे है. जबकि जेडीएस तीसरे नंबर पर है. कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं. जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है. कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी

 विधानसभा चुनावों के तहत वोटों की गिनती जारी है. कर्नाटक में कांग्रेस किंग बनकर उभरी है. रुझानों और नतीजों को लेकर दिल्ली और कर्नाटक समेत देशभर के कांग्रेस (138 सीटें) दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा है. उधर, बीजेपी (63 सीटें) ने हार स्वीकार कर ली है. सीएम बोम्मई ने कहा कि हम मंजिल तक नहीं पहुंच पाए.बीएस येदियुरप्पा ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है. 2 सीट से शुरुआत कर भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है. हम अपनी हार पर पुनर्विचार करेंगे. हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं.

वहीं कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हम चुनाव जीते हैं तो बजरंग दल बैन होगा. उन्होंने कहा कि ये असर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का है. कर्नाटक की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है. बजरंग बली का आशीर्वाद हमें मिला है. सारे सूफी संतों का आशीर्वाद हमें मिला है. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था. हालांकि इस बार के चुनाव में 73.19 फीसदी मतदान हुआ था, जो 2018 के चुनाव के मुक़ाबले 1% कम है. एग्जिट पोल की बात करें तो 4 में कांग्रेस को बहुमत दिया था. एक सर्वे में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया था और 6 सर्वे ने हंग असेंबली का दावा किया था. अब रुझानों की मानें तो कांग्रेस ही कर्नाटक की किंग बनकर उभरती दिख रही है. बीजेपी और जेडीएस काफी पीछे दिख रही हैं.

10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था. आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई थी, जो अब सही साबित होती दिख रही है.

कांग्रेस विधायकों के लिए रिसॉर्ट बुक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस ने विधायकों के लिए एक 5 स्टार रिसॉर्ट बैंगलोर में बुक कर दिया है। इसी रिसॉर्ट में एक साथ विधायकों की बैठक रखी गई है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कांग्रेस के इस कदम को उसके डर से जोड़ा जा रहा हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस को डर है कि उसका एक भी विधायक कहीं बीजेपी के संपर्क में न आ जाए।

कौन होगा कर्नाटक का सीएम?

इस बैठक के साथ अब सीएम पद को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री कांग्रेस के डीके शिवकुमार होंगे या सिद्धारमैया इसे लेकर अभी सस्पेंस बरकारा है। माना जा रहा है कि इस फाइव स्टार रिसॉर्ट में चर्चा के बाद सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments