Homeसम्पादकीयसिंधिया का कोरोना संक्रमण कितना प्रभावित करेगा मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति को

सिंधिया का कोरोना संक्रमण कितना प्रभावित करेगा मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति को

सम्पादकीय

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोरोना पॉसिटिव होने की खबर के बाद उनके राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी में भी चिंता देखी जा रही है। यह चिंता इस बात को लेकर है कि मध्यप्रदेश की राजनीति में इस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है । एक तरफ वे मध्यप्रदेश से राज्यसभा के पार्टी उम्मीदवार है और इन चुनाव में दस दिन से भी कम का समय शेष है वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में  24 सीटों पर शीघ्र ही उपचुनाव होने वाले हैं इनमें से 22 सीटों पर ज्योतिरादित्य के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मंत्री विधायकों का भविष्य तय होना है। इसके मुख्य किरदार भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ही हैं। ऐसी स्थिति में सिंधिया का निरन्तर सक्रीय रहना न केवल उनके उनके समर्थक विधायकों के लिए बेहद जरूरी है वहीं मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के सत्ता में बने रहने के लिए भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका फिलहाल बहुत अहम मानी जा रही है।

ऐसे हालातों में ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां के कोरोना संक्रमित होने व अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर मध्यप्रदेश की राजनीति में भी चर्चाओं का बाजार सरगर्म दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी भाजपा अथवा अन्य किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति ने इसपर कोई भी टिप्पणी नहीं की है लेकिन जैसा की हमने जिक्र किया है वर्तमान समय मे ज्योतिरादित्य की राजनीतिक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है अतः जैसे ही उनके कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई है प्रदेश के राजनीतिक अड्डों में इसपर चर्चाओं का बाजार सरगर्म हो चला है। एक तरफ उनके समर्थक विधायकों के सामने नीतिगत निर्णय कौन ले यह समस्या आ सकती है तो दूसरी औऱ चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर बैठे सिंधिया समर्थक नेताओं के भाजपा में आने को लेकर भी थोड़ा गतिरोध पैदा हो सकता है। इन राजनीतिक चर्चाओं के बीच यह भी कहा जा रहा है की भले ही सिंधिया कोरोना संक्रमित हो गए हों लेकिन उनकी फ़िटनेस और उम्र को देखते हुए शीघ्र ही कोरोना को परास्त कर स्वस्थ होंगे।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के राजनीतिक गणित पर नजर डाली जाए तो यहां का मुकाबला अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा दिलचस्प है क्योंकि यहां कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया अब बीजेपी के पाले में हैं. सिंधिया अकेले बीजेपी के पास नहीं गये, बल्कि बाइस विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर कमलनाथ सरकार को आउट कर दिया. अब ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं. जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी मैदान में हैं.

मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों पर चार प्रत्याशी हैं. ऐसे में मुकाबला काफी रोचक हो गया है. बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी चुनाव लड़ रहे हैं तो कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया हैं. हालांकि, कांग्रेस ने फर्स्ट प्रायोरिटी दिग्विजय सिंह को दी है, ऐसे में उनकी सीट सेफ मानी जा रही है. दूसरी तरफ बीजेपी ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को फर्स्ट प्रायोरिटी पर रखा है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये दोनों ही नेता राज्यसभा पहुंचने में सफल हो जाएंगे लेकिन तीसरी सीट को लेकर पेच फंसा है. कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद पूरा गणित बिगड़ गया है. यही वजह है की मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्म है और उसके एक मुख्य किरदार ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।

उल्लेखनीय है की मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 19 जून को मतदान तय है

 विधानसभा सचिवालय ने वोटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा। वहीं, वोटिंग के बाद उसी दिन वोटों की गिनती होगी। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 

[email protected]

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments