ग्वालियर /ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर और प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह ने आज स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज से देशभर में प्रारंभ हुए अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर इस महोत्सव की शुरुआत की।
इस अवसर पर श्री शेजवलकर ने पत्रकारों से कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में हो रहा है इसका उद्देश्य हमारे युवाओं को आजादी के आंदोलन के बारे में जागरूक करना और जिनके कारण हम आजाद हुए, जिनके बलिदान के कारण आज आजादी की सांस ले रहे हैं, उनको याद करने की बहुत आवश्यकता है
श्री शेजवलकर ने कहा जिस प्रकार उन्होंने प्राणों की बाजी लगाई, आज हम देश में बलिदान होने के लिए नहीं बल्कि देश के लिए जीने की जरूरत है यह संदेश सारे लोगों तक जाए इसलिए लगातार 75 सप्ताह तक यह कार्यक्रम होगा।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह,जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, राकेश माहौर, सतीश बोहरे, सुमन शर्मा, जयंत शर्मा, श्रीमती व्यंजना मिश्रा, विवेक शर्मा, संतोष गोडायाले आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है की अगले साल देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसी क्रम में 75 हफ्ते पहले शुक्रवार से अमृत महोत्सव शुरू हुआ। कार्यक्रम में 15 अगस्त 2022 तक देश के 75 स्थानों पर कई तरह के आयोजन होंगे। इसमें युवा पीढ़ी को 1857 से 1947 के बीच चले स्वतंत्रता संग्राम की जानकारी देने, आजादी के 75 वर्ष में देश के विकास और आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक विश्वगुरु भारत की तस्वीर दिखाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया है।