Homeमध्यप्रदेशसमर शेडयूल में मुंबई-पुणे शामिल करने पर शेजवलकर ने किया केन्‍द्रीय मंत्री...

समर शेडयूल में मुंबई-पुणे शामिल करने पर शेजवलकर ने किया केन्‍द्रीय मंत्री का धन्‍यवाद

समर शेडयूल में मुंबई-पुणे शामिल करने पर शेजवलकर ने किया केन्‍द्रीय मंत्री व स्‍पाइस जेट प्रबंधन का धन्‍यवाद
ग्‍वालियर। ग्‍वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने हवाई सेवा के समर शेडयूल में मुंबई-पुणे शामिल करने पर केन्‍द्रीय सिविल ऐविएशन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी व स्‍पाइस जेट प्रबंधन का भी धन्‍यवाद व्‍यक्‍त किया है।
श्री शेजवलकर ने कहा है कि ग्वालियर देश का एक सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर होने के साथ-साथ व्यापारिक¸ औद्योगिक एवं शिक्षा का प्रमुख केन्द्र है। ग्वालियर की अनेकों सामाजिक¸ व्यापारिक संस्थाओं¸ प्रतिष्ठानों और आई.टी. क्षेत्र से जुडे युवाओं द्वारा भी मुझे इस हेतु प्रयास करने का आग्रह किया जा रहा था। ग्वालियर से पुणे की रेल यात्रा असुविधाजनक और लंबी होने से ग्वालियरवासी पुणे फ्लाइट सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे।
यहां गौरतलब है कि श्री शेजवलकर मुंबई-पुणे हवाई सेवा प्रारंभ कराने के लिये लगातार प्रयास कर रहे थे । उन्‍होंने इस मुद्दे को स्‍पेशल मेंशन के माध्यम से संसद में भी उठाया था और पुणे हेतु उडान प्रारंभ करने हेतु आग्रह किया था और स्‍पाइस जेट प्रंबधन को उपरोक्‍त हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिये भी पत्र लिखा था।
श्री शेजवलकर ने गत् 01 जनवरी 2021 को राजमाता सिंधिया विमान तल ग्‍वालियर का भ्रमण करने के बाद पुन: केन्‍द्रीय सिविल ऐविएशन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी को पत्र लिखा था । पत्र में उन्‍होंने ग्‍वालियर वासियों की बहुप्रतिक्षित ग्‍वालियर से पुणे व मुबंई हवाई सेवा प्रारंभ करने के संबंध में एक बार फिर से आग्रह किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments