Homeदेशभारत सरकार ने ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने...

भारत सरकार ने ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने दी मंजूरी

 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर (नयागांव), आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर व मंदसौर के श्यामगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालयों की बजट सहित मंजूरी.

2022 तक बनाने का लक्ष्य, 15 सौ करोड़ स्वीकृत.

ग्वालियर /  भारत सरकार ने  मध्यप्रदेश में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने हेतु आज मंजूरी दे दी है.नये केन्द्रीय विद्यालय-ग्वालियर के ए.बी.रोड-नयागांव, आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, और मंदसौर के श्यामगढ़ में खोले जायेंगे. उक्त  केंद्रीय विद्यालय 2022 तक तैयार करने के लिए 15 सौ करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है.इन केन्दीय विद्द्यालयों हेतु ग्वालियर सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने विशेष प्रयास किये थे।

ज्ञातव्य हो कि अभी ग्वालियर में 6 केन्द्रीय विद्यालय-1.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, *गांधी रोड*, ग्वालियर. 2.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 *AFS,* ग्वालियर 3.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3, *छावनी क्षेत्र मुरार,* ग्वालियर 4.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-4, *महाराजपुरा,* ग्वालियर.5.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-5, *शास्त्रीनगर,* ग्वालियर. 6.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-6 *जौरासी-डबरा* ग्वालियर हैं.

केन्द्रीय मन्त्री  व ग्वालियर सांसद नरेन्द्र  ताेमर  ने प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधन मंत्री प्रकाश  जावेडकर का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि 5 नये केन्द्रीय विद्यालयों की बजट सहित मंजूरी मध्यप्रदेश के शिक्षा जगत के लिये बड़ी उपलब्धि है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments