ग्वालियर 11 दिसंबर। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के काफिले पर टीएमसी के गुंडों द्वारा किए प्राणघातक हमले को लेकर जिले भर में आक्रोश है।
जिले के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उक्त कायराना हमले की कड़ी निंदा की है। बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया है। पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसक घटनाओं को लेकर ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
भाजपा दीनदयाल मंडल द्वारा केआरजी चौराहे पर, शहीद भगत सिंह मंडल द्वारा सब्जी मंडी चौराहे पर, कोटेश्वर मंडल द्वारा बहोड़ापुर चौराहे पर, वीर सावरकर मंडल द्वारा इंदरगंज चौराहे पर, हेमू कालानी मंडल द्वारा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर, स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा राम मंदिर चौराहे पर, वीर दुर्गादास मंडल द्वारा हजीरा चौराहे पर, रानी लक्ष्मीबाई मंडल द्वारा किलागेट पर चैराहे पर तथा स्वामी रामकृष्ण मंडल द्वारा थाटीपुर चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया।
स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा राम मंदिर चौराहा पर शाम 4:00 बजे दहन किया गया पुतला दहन करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेत रामेश्वर भदोरिया मंडल के अध्यक्ष तिलकराज वेरी उपाध्यक्ष अमित सूरी गौरव बाजपेई नारायण दास प्रजापति विनोद पवैया विशाल शर्मा सुनील गर्ग, देवेन्द्र सिसोदिया, दत्ता भालेराव, विनय जैन, मोहन वर्मा, भगवान दास, ओम प्रकाश, लक्ष्मी नारायण, अन्य सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए मंडल के उपाध्यक्ष अमित सुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया