ग्वालियर / प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अगस्त को ग्वालियर जिले के प्रवास पर आयेंगे। डॉ. यादव इस दिन प्रात: लगभग 7.47 बजे रेलमार्ग से ग्वालियर पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को प्रात: 11.30 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुँचेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय में नवनिर्मित फार्मेसी भवन का लोकार्पण करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री इसके बाद भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान पहुँचकर ग्वालियर लिटरेचर फैस्टिवल में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव सायंकाल 4 बजे शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत अकादमिक भवन के नवनिर्माण तथा उन्मुखीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी का भी लोकार्पण करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री सायंकाल 7.50 बजे ग्वालियर से रेलमार्ग द्वारा उज्जैन के लिये प्रस्थान करेंगे।