Homeदेशजया पर दिये बयान पर नरेश अग्रवाल ने जताया खेद

जया पर दिये बयान पर नरेश अग्रवाल ने जताया खेद

बीजेपी में शामिल होने पर क्या कहा था नरेश अग्रवाल ने? – नरेश अग्रवाल ने कहा था, ” मेरा टिकट फिल्मों में नाचने वाली के लिए काट दिया गया, जबकि मैं सीनियर लीडर हूं। मेरा बेटा नितिन अग्रवाल हरदोई से विधायक है और राज्यसभा सांसद। चुनावों में हम बीजेपी का समर्थन करेंगे। फिल्मों में नाचने वाली से मेरी बराबरी की जा रही है। मुलायम सिंहयादव और रामगोपाल यादव से मैं हमेशा जुड़ा रहूंगा, लेकिन पार्टी को मैंने त्याग दिया है। मैं बीजेपी के लिए बगैर किसी शर्त के काम करूंगा।”बचाव में क्या बोले राज्यसभा सांसद पर अग्रवाल ने क्या सफाई दी?

– नरेश अग्रवाल ने कहा, “अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। मैंने जो कहा था, उसे अलग एंगल दे दिया गया। मैं किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था।” अग्रवाल से जब बयान पर माफी मांगने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “खेद का मतलब आप समझते हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments