यह महीना मलमास है अर्थात अधिक मास इसमें भगवान नारायण का पूजन सब पापों से मुक्ति प्रदान करता है लेकिन मलमास यानी अधिक/पुरुषोत्तम मास में अनेक पुण्यों को देने वाली एकादशी का नाम पद्मिनी है। इस वर्ष यह एकादशी 25 मई 2018, शुक्रवार को मनाई जा रही हैै
भक्तगण सुबह से ही पूजा की तैयारी में जुट।गए हैं। इसका व्रत करने पर मनुष्य कीर्ति प्राप्त करके बैकुंठ को जाता है, जो मनुष्यों के लिए भी दुर्लभ है। एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान नारायण का पूजन कर मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। आइये हम सभी भगवान नारायण को याद कर उनका ध्यान करें।