प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में शुक्रवार को उत्तर देते हुए कहा कि संसद में बहुमत नहीं फिर भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव के बहाने अपने कुनबे को जमाने की कोशिश की गई है।

मोदी ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि हम कौन होते हैं जो आपकी आंख में आंख डाल सकें। एक गरीब मां का बेटा, पिछड़ा हुआ कैसे आपकी आंख में आंख डाल सकता है। इतिहास गवाह है सुभाषचंद्र बोस, मोरारजी देसाई, जेपी के साथ कांग्रेस ने क्या किया। प्रणब मुखर्जी ने आंख में आंख डालने की कोशिश की तो क्या किया। शरद पवार ने आंख में आंख डाली तो क्या किया आपने। हम तो कामगार है नामदार के साथ आंख में आंख कैसे डाल सकते है

ना मांझी ना रहबर…
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने शुरुआत में शायरी में कहा, ना मांझी ना रहबर, ना हक में हवाएं, है कश्ती भी जर्जर ये कैसा सफर है। राहुल गांधी के गले मिलने पर मोदी बोले, उन्हें कुर्सी पर पहुंचने की जल्दबाजी है। मैं उपलब्धियों के साथ खड़ा हूं। हमारी उपलब्धियों पर विपक्ष को विश्वास नहीं। मोदी ने कहा, देश ने विपक्ष की नकारात्मकता देखी, नकारात्मक राजनीति ने कुछ लोगों को घेर कर रखा है।