Homeखेलएशिया कप में भारत पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला आज

एशिया कप में भारत पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला आज

भारतीय समय के मुताबिक ये मुकाबला शाम 5.00 बजे से शुरू होगा। ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स 1/HD और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1/HD पर देख सकते हैं।

दुबई: एशिया कप-2018 के सबसे बहुप्रतिक्षित मुकाबले में बुधवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इससे पहले पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थीं जहां पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला लक्ष्य पाकिस्तान को मात देकर चैंपियंस ट्ऱॉफी में मिली करारी हार का हिसाब चुकता करना होगा।

पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट से आसान मात दी थी। अब उसकी कोशिश अपने इसी विजयी क्रम को भारत के खिलाफ भी जारी रखने की होगी। वहीं एशिया कप की बात की जाए तो भारत ने छह बार पाकिस्तान को हराया तो वहीं पांच बार पाकिस्तान जीत हासिल करने में सफल रहा है। अब पाकिस्तान इस रिकॉर्ड बराबरी पर लाना चाहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments